hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेशविदेश
Trending

‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी’ हिंदी में बोलीं मेलोनी, मोदी ने धरती को मां और किसान को धरती पुत्र कहा

पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को रोम में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दौरान मेलोनी ने हिंदी में कहा कि ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’।

मेलोनी ने कहा कि भारत में एक शब्द बहुत खास है ‘परिश्रम’, जिसका मतलब है मेहनत, लगातार प्रयास और समर्पण। यह शब्द भारत में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है।

पीएम मोदी ने बताया कि रोम को दुनिया में ‘इटरनल सिटी’ (कभी न खत्म होने वाला शहर) कहा जाता है। भारत में मेरी लोकसभा सीट काशी को भी इसी तरह जाना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो बातचीत सिर्फ एजेंडे तक सीमित नहीं रहती।

पीएम मोदी को रोम स्थित फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द यूनाइटेड नेशंस (FAO) डिपार्टमेंट ने एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया। यह सम्मान FAO के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने दिया।

मोदी ने धरती को मां और किसान को धरती पुत्र कहा

यह पुरस्कार पीएम मोदी को भारत में कृषि उत्पादन बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा मजबूत करने और ग्रामीण विकास के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि भारत के करोड़ों किसानों, पशुपालकों, मछुआरों और कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान है। उन्होंने यह मेडल देश के किसानों को समर्पित किया।

मोदी ने कहा कि भारत में खेती सिर्फ काम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। यहां धरती को मां और किसान को धरती पुत्र कहा जाता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

• भारत और इटली के रिश्ते अब और मजबूत होंगे। दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने का फैसला किया है।

• इटली डिजाइन और तकनीक के लिए मशहूर है, जबकि भारत अपनी प्रतिभा और सस्ते इनोवेशन के लिए जाना जाता है। दोनों देश मिलकर दुनिया के लिए काम करेंगे।

• भारत और इटली के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है और इसे 20 अरब यूरो (2.24 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंचाने का टारगेट रखा है। भारत में 400 से ज्यादा इतालवी कंपनियां काम कर रही हैं।

• तकनीक और इनोवेशन भारत-इटली साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत हैं। दोनों देश AI, क्वांटम टेक्नोलॉजी, सिविल न्यूक्लियर एनर्जी और स्पेस जैसे क्षेत्रों में साथ काम करेंगे।

• भारत और इटली दोनों मानते हैं कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए गंभीर खतरा है। आतंक की फंडिंग रोकने के लिए दोनों देशों की साझा पहल दुनिया के सामने एक मजबूत उदाहरण है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + nine =

Back to top button