
9iअगर आप इस चिलचिलाती गर्मी में पहाड़ों की वादियों या किसी अन्य पर्यटन स्थल पर जाने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने अप्रैल से जुलाई के बीच होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए देशव्यापी ‘समर स्पेशल’ ट्रेनों का महा-अभियान शुरू किया है। इस पहल के बाद अब यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है।
15 जुलाई तक पटरियों पर दौड़ेंगी विशेष ट्रेनें
रेलवे के आधिकारिक घोषणा के अनुसार, 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी गई है। ये ट्रेनें मिलकर पूरे देश में 18,262 फेरे (Trips) लगाएंगी। विशेष बात यह है कि इनमें से 660 ट्रेनों (11,294 फेरे) की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे यात्री समय रहते अपना आरक्षण (Reservation) करा सकें।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
रेलवे के इस कदम से न केवल भीड़ कम होगी, बल्कि यात्रियों के लिए सफर के अनुभव में भी सुधार होगा:
• कन्फर्म बर्थ की अधिक उपलब्धता: स्पेशल ट्रेनों के कारण नियमित ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट पर दबाव कम होगा।
• बेहतर कनेक्टिविटी: पर्यटन स्थलों और प्रमुख शहरों के बीच सीधे संपर्क के लिए अतिरिक्त रूट तैयार किए गए हैं।
• सुविधाजनक यात्रा: अतिरिक्त फेरों का मतलब है कि यात्री अपनी सुविधा के अनुसार तारीखों का चुनाव कर सकते हैं।





