नगर निगम के एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने बड़े तालाब में छलांग लगाकर किया खुदकुशी का प्रयास
मौके पर मौजूद गोताखोरों की सतर्कता से बच गई जान ।

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल नगर निगम के एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने गुरुवार दोपहर बड़े तालाब में छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। मौके पर मौजूद गोताखोरों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। कर्मचारी को तत्काल पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, गुरुवार दोपहर वह वीआईपी रोड स्थित सीढ़ी वाली मस्जिद के पास पहुंचा और अचानक बड़े तालाब में कूद गया। घटना देखकर वहां तैनात गोताखोर तुरंत पानी में उतरे और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। पुलिस को दिए बयान में युवक ने नगर निगम के आला अधिकारियों को खुदकुशी के प्रयास का जिम्मेदार बताया। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय शुभम यादव, शिवनगर विदिशा रोड का रहने वाला है
प्राथमिक उपचार के दौरान शुभम ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि नगर निगम की सहायक आयुक्त कीर्ति चौहान और एक बाबू कंचन द्वारा उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने दावा किया कि वह इस संबंध में पहले भी वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर चुका था, लेकिन उसकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी वजह से मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।




