hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरमध्यप्रदेश

भारत गैस की डिजिटल पहल, एजेंसियों पर उमड़ने वाली भीड़ से राहत

वन-टैप बुकिंग और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के लोगों को मार्च से मई के बीच में गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक में काफी परेशानी उठानी पड़ी। क्योंकि फोन से सिलेंडर की बुकिंग हो नहीं रही थी। लेकिन अब भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड यानि बीपीसीए ने उपभोक्ताओं के लिए एक डिजिटल पहल की है। अब बीपीसीएल ने भरत गैस के उपभोक्ताओं के लिए हेलो बीपीसीएल के नाम से एप लांच किया है। जिसमें उपभोक्ताओं को बुकिंग से लेकर भुगतान करने, केवायसी आदि कराने की सुविधा मिलेगी। यानि उपभोक्ता को एजेंसी तक नहीं जाना हागा। साथ ही गैस की कीमत को भी देख सकेंगे। पिछले दिनों सरकार द्वारा एलपीजी कनेक्शन के लिए ई-केवायसी अनिवार्य किए जाने के बाद शहर की विभिन्न भारत गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही थी। बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा था। लेकिन अब हेलो बीपीसीएल एप की मदद से उपभोक्ता अपने मोबाइल से ही घर बैठे बेहद आसानी से अपनी केवायसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि एजेंसी की कतारों से भी हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

एलपीजी की ताजा कीमतें
ग्वालियर में एलपीजी सिलेंडर के दामों में होने वाले बदलावों और वर्तमान कीमतों की सटीक जानकारी सीधे एप पर ही मिल जाएगी।
ऑनलाइन मैकेनिक सेवा
यदि गैस कनेक्शन, पाइप या चूल्हे में कोई तकनीकी खराबी या लीकेज की समस्या आती है, तो उपभोक्ता एप के माध्यम से सीधे प्राधिकृत मैकेनिक की सेवा के लिए अनुरोध भेज सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

Back to top button