धर्मनगर में बीच सड़क पर हुआ जमकर हंगामा
पुलिस ने शुरू की वीडियो की जांच

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भिंड। देहात थाना अंतर्गत सीतानगर के पास स्थित धर्मनगर में पत्नी का पड़ोसियों से विवाद के बाद दबोह थाने में पदस्थ एक आरक्षक छुट्टी लेकर घर आया और उसने पड़ोसियों से जमकर गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद देहात थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरक्षक और पड़ोसियों ने एक-दूसरे के खिलाफ देहात थाना में आवेदन दिया है।<span;>बताया जा रहा है कि विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ। इसके बाद आरक्षक मनीष राजौरिया शुक्रवार को ड्यूटी से अवकाश लेकर भिंड पहुंचे। इसी दौरान मोहल्ले में उनका पड़ोसियों से फिर विवाद हो गया। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देहात थाना टीआइ शिव प्रताप सिंह राजावत ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायती आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी को बुलाकर समझाइश दी गई है और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। तथ्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





