hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

90 दिन के भीतर पीएनजी कनेक्शन लेना होगा अनिवार्य

गैस संकट के बीच 172 कालोनियों तक पहुंचा पीएनजी नेटवर्क

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले तीन-चार महीनों से घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी बनी हुई है। राजधानी भोपाल में भी लोग एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग और आपूर्ति को लेकर परेशान हैं। इस संकट से निपटने के लिए खाद्य विभाग अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा दे रहा है। जिन क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां चरणबद्ध तरीके से एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बंद करने की योजना तैयार कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, भोपाल में थिंक गैस कंपनी द्वारा मिसरोद से लेकर होशंगाबाद रोड के दोनों ओर कई कालोनियों में पीएनजी नेटवर्क बिछाया जा चुका है। बावड़ियाकलां, सलैया, अयोध्या बायपास, अवधपुरी और साकेत नगर के अधिकांश घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जबकि चार इमली और 74 बंगला जैसे वीआईपी इलाकों में भी काम तेजी से चल रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, शहर की 172 कालोनियों के सामने गैस लाइन बिछाई जा चुकी है और करीब 43 हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कई अन्य क्षेत्रों से भी लोग पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं। सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार, जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछेगी, वहां 90 दिन के भीतर पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर एलपीजी कनेक्शन बंद किया जा सकता है |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 7 =

Back to top button