hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मध्यप्रदेश

छोटे भाई को बचाने के लिए पागल कुत्ते से लड़ गया बड़ा भाई

पैरों पर गंभीर चोटें आईं, दोनों भाइयों का अस्पताल में इलाज जारी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, पन्ना। पन्ना जिले के देवगांव में भाईचारे की मिसाल पेश करने वाली एक घटना सामने आई है। महज सात साल के राज सिंगरौल ने अपने चार साल के छोटे भाई अनुराग की जान बचाने के लिए पागल कुत्ते से भिड़कर बहादुरी दिखाई। हमले में राज गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसने अपने छोटे भाई को सुरक्षित बचा लिया। घटना उस समय की है, जब दोनों भाई शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने छोटे भाई अनुराग पर हमला कर दिया। भाई को खतरे में देख राज बिना डरे कुत्ते के सामने खड़ा हो गया और उससे भिड़ गया।

हमले के दौरान कुत्ते ने राज के दोनों गाल, हाथ और पैरों को बुरी तरह काट लिया। वह लहूलुहान हो गया, लेकिन उसने छोटे भाई की ओर कुत्ते को बढ़ने नहीं दिया। दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कुत्ता वहां से भाग गया। घटना के बाद दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। राज की बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने उसकी हिम्मत और भाई के प्रति उसके समर्पण की सराहना की है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + three =

Check Also
Close