hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

आज शाम 4 बजे से जारी हुआ 10वीं-12वीं का रिजल्ट

रोल नंबर और आवेदन क्रमांक रखें तैयार

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने आज यानी शुक्रवार, 12 जून 2026 को शाम ठीक 4 बजे कक्षा 12वीं की द्वितीय परीक्षा (सप्लीमेंट्री/अंक सुधार परीक्षा) का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। रोल नंबर और आवेदन क्रमांक रखें तैयार बोर्ड द्वारा जारी अधिकृत आंकड़ों के अनुसार, इस बार भी नियमित और स्वाध्यायी दोनों श्रेणियों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में कहीं बेहतर रहा है। नियमित परीक्षार्थियों का कुल पास प्रतिशत 59.57% दर्ज किया गया है, जबकि स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का कुल रिजल्ट 42.10% रहा।

रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) दर्ज करना होगा। नतीजे जारी होने के बाद वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक समय ले, तो छात्र थोड़ा धैर्य रखें और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।इस वर्ष नियमित श्रेणी में कुल 1,42,468 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,42,467 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। कुल पास प्रतिशत: 59.57%, लड़कियों का पास प्रतिशत: 62.31% (कुल पास – 39,618), लड़कों का पास प्रतिशत: 57.36% (कुल पास – 45,253)

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + four =

Back to top button