hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरभोपालमध्यप्रदेश

जालौन-भिंड रोड पर दर्दनाक हादसा

हेलमेट नहीं पहनने से सिर में आई गंभीर चोट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भिंड। उप्र के जिला जालौन के रामपुरा थाना अंतर्गत रविवार रात एक सड़क हादसे में भिंड जिले के मिहोना थाना अंतर्गत विश्वारी गांव निवासी चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों ग्राम टीहर से एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी मढ़ा-ऊंचा रोड पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय गौरव कुमार अपने 25 वर्षीय चाचा भीम सिंह के साथ रविवार को रामपुरा क्षेत्र के ग्राम टीहर गए थे। रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। मढ़ा गांव के पास ऊंचा रोड पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सड़क पर गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल भीम सिंह को पहले मेडिकल कालेज और बाद में झांसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − four =

Back to top button