hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

सरकारी विभागों में सार्वजनिक वाहन अटैच करवाने का दिया झांसा 

एजेंसियों और निजी वाहन मालिकों से किराए पर कार लेकर दूसरे राज्यों में बेचने वाले एक गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश  

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में वाहन अटैच करवाने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसियों और निजी वाहन मालिकों से किराए पर कार लेकर दूसरे राज्यों में बेचने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपित महंगे किराये का लालच देकर कारें लेते थे और फिर ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को सस्ते दामों पर बेच देते थे। अरेरा हिल्स पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही करीब चार करोड़ रुपये कीमत की 36 कारें बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस ने आरोपितों को तीन दिन की रिमांड पर लिया है, उनसे धोखाधड़ी पूर्वक बेची गईं अन्य कारों की पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अयोध्या बायपास स्थित रीगल ट्रेजर कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय शैलेश जोशी ऑटो डीलिंग का काम करता है। वह पहले कार शोरूम और ट्रैवल एजेंसियों से जुड़ा रहा है, जिसके कारण उसकी इस क्षेत्र में अच्छी पहचान थी। इसी पहचान का फायदा उठाकर वह वाहन मालिकों और एजेंसियों को भरोसे में लेता था।

शैलेश खुद को बीएचईएल और अन्य सरकारी विभागों से जुड़ा बताता था। वह दावा करता था कि उसकी पहुंच बड़े अधिकारियों तक है और वह वाहनों को सरकारी उपयोग के लिए अटैच कराकर आकर्षक किराया दिला सकता है। इसी भरोसे में आकर कई ट्रैवल एजेंसियों और निजी वाहन मालिकों ने अपनी कारें उसे सौंप दीं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

Back to top button