hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर चढ़ाया ट्रैक्टर

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि,शहडोल। जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम धरी नंबर-01 में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि दो युवकों ने घर के सामने बैठे चाचा-भतीजे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस वारदात में चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गांव में कुछ समय से चले आ रहे विवाद के चलते दो आरोपितों ने रविवार को घर के सामने बैठे रामप्रताप कोरी (45) और उनके भतीजे दुर्गा कोरी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

घटना में रामप्रताप को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दुर्गा कोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बाणसागर परियोजना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही देवलोंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। वारदात के बाद अस्पताल और गांव में तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। एहतियात के तौर पर पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश के चलते की गई सुनियोजित वारदात है।

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले में आरोपित आकाश बैस और मयंक कोरी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपित घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =

Back to top button