hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
जबलपुरमध्यप्रदेश

गोपनीय सूचना पर होटल और लॉज में पुलिस की कार्रवाई

कमरों से चार जोड़े मिले, सभी बालिग पाए गए

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, कटनी। स्लीमनाबाद पुलिस ने मुखबिर और कंट्रोल रूम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्र के एक होटल और लॉज में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को होटल के कमरों से चार जोड़े मिले। सभी के दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि स्लीमनाबाद स्थित राधिका होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी, जिससे होटल प्रबंधन और वहां ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी ली, जहां से चार जोड़े मिले। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान सभी युवक-युवतियां बालिग पाए गए। कानूनी रूप से कोई अपराध सामने नहीं आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सभी को सख्त हिदायत दी और समझाइश देकर घर भेज दिया। साथ ही सभी युवक-युवतियों को अपने-अपने माता-पिता या स्वजनों के साथ अगले दिन थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस का कहना है कि होटल में संचालित गतिविधियों और होटल प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Back to top button