hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
उदयपुरकोटाजयपुरजोधपुरराजस्थान

मानसून की दस्तक के साथ ही पर्यटन स्थलों की रौनक बढ़ी 

आइए जानते हैं राजस्थान की उन 8 जगहों के बारे में जो मानसून में पर्यटकों को खूब लुभाती हैं।

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि राजस्थान | मानसून के दस्तक देते ही राजस्थान की रेतीली धरती का रूप बदल जाता है। बारिश की बूंदें गिरते ही यहां की वादियों में हरियाली छा जाती है और अरावली की पहाड़ियां बादलों से घिर जाती हैं। मानसून के दौरान राजस्थान के ऐतिहासिक महलों, झीलों और झरनों का नजारा इतना मनमोहक हो जाता है कि देश-विदेश से पर्यटक इस प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आते हैं। राजस्थान में इस बार दक्षिण-पश्चिमी मानसून को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट आया है। अल-नीनो के सक्रिय होने के कारण अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन पा रही हैं, जिससे मानसून की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। ऐसे में प्रदेश में इस साल मानसून अपने तय समय से करीब एक महीने की देरी से प्रवेश कर सकता है। मौसम केंद्र दिल्ली के अनुसार, अल-नीनो के इस प्रभाव के चलते जुलाई से सितंबर के दौरान राजस्थान में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है।

अगर आप भी इस मानसून के दौरान किसी खूबसूरत और यादगार ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो राजस्थान के ये आठ पर्यटन स्थल आपके लिए सबसे बेहतरीन साबित होंगे। आइए जानते हैं इन जगहों की खासियत। झीलों की नगरी’ के नाम से मशहूर उदयपुर मानसून में अपनी सबसे खूबसूरत छटा बिखेरता है। एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू मानसून के दौरान किसी जन्नत से कम नहीं लगता कुंभलगढ़ किला मानसून में बेहद भव्य और आकर्षक नजर आता है। झालावाड़ में स्थित गागरोन का किला राजस्थान के सबसे अनोखे किलों में से एक है। अरावली की गोद में बसा बूंदी शहर मानसून में अपने एक अलग ही रंग में नजर आता है।  राजधानी जयपुर भी मानसून में खूबसूरत हो जाता है। यहां के ऐतिहासिक किले बारिश के पानी से धुलकर चमक उठते हैं।  दिल्ली और एनसीआर के करीब रहने वाले लोगों के लिए मानसून में अलवर और सरिस्का सबसे बेस्ट वीकेंड डेस्टिनेशन हैं।  राजस्थान में स्थित बांसवाड़ा को यहां बहने वाली माही नदी के कारण ‘सौ टापुओं का शहर’ कहा जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 3 =

Back to top button