hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से किया हमला, घायल महिला अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी 

बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे, कान और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार फूटा मकबरा क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय शिवलाल अहिरवार का मंगलवार रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी अल्पना अहिरवार से विवाद हो गया था। दोनों के बीच हुई कहासुनी कुछ ही समय में बढ़ गई। आरोप है कि गुस्से में आकर शिवलाल ने ब्लेड निकालकर पत्नी के चेहरे पर हमला कर दिया।

हमले के कारण महिला के गाल, कान और नाक पर गहरे घाव हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों ने घायल अल्पना अहिरवार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दंपती के बेटे अजय अहिरवार ने हनुमानगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद शिवलाल अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। घायल महिला के बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − one =

Back to top button