hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
जबलपुरमध्यप्रदेश

तांत्रिक क्रिया के नाम पर महिला से दुष्कर्म 

आरोपियों ने तंत्र क्रिया से पति और उसे जान से मारने की धमकी दी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, धार/कुक्षी। धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में तांत्रिक क्रिया के नाम पर महिला से दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक कथित तांत्रिक सहित चार आरोपियतो के विरुद्ध दुष्कर्म, सामूहिक अपराध में सहभागिता, अवैध रूप से रोकने और धमकी देने सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सभी आरोपित फिलहाल फरार बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 25 मार्च 2026 को उसे बवासीर का तांत्रिक उपचार कराने का झांसा देकर मनावर बस स्टैंड से पिपलिया गांव ले जाया गया। वहां एक मकान के ऊपरी कमरे में कथित तांत्रिक के पास छोड़कर अन्य आरोपी बाहर निकल गए। आरोप है कि कमरे में मौजूद कथित तांत्रिक ने तांत्रिक क्रिया का हवाला देते हुए महिला से आंखें बंद कर चुपचाप बैठने को कहा और इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जब उसने अन्य आरोपियों को पूरी बात बताई तो सभी ने किसी को भी घटना की जानकारी देने पर तांत्रिक क्रिया के माध्यम से उसे और उसके पति को जान से मरवाने की धमकी दी। भय के कारण वह तत्काल पुलिस तक नहीं पहुंच सकी। बाद में पति को घटना की जानकारी देने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। कुक्षी पुलिस ने कथित तांत्रिक कैलाश निवासी खण्डलई तथा राकेश, रेवसिंह और धन्नालाल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64(1), 70(1), 127(1) और 351(3) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रवि वास्के को सौंपी गई है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 13 =

Back to top button