hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

बच्चों के विवाद की रंजिश को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष भिड़े

23 से अधिक आरोपितों पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि सोनकच्छ /देवास। नगर के इमलीबाड़ी क्षेत्र में मंगलवार रात मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। पिछले दिनों बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद समझाइश के बाद शांत होने के बावजूद मंगलवार को उग्र हो गया। दोनों पक्षों के महिला-पुरुष व बच्चों ने एक-दूसरे पर लाठी, डंडे, तलवार व चाकू से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के 15 से अधिक महिला, पुरुष व बच्चे घायल हुए है। उल्लेखनीय है कि यह विवाद मुस्लिम समुदाय के पर्व मोहर्रम के समय में हुआ है। समाज सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है। गंभीर घायल सात लोगों का प्राथमिक उपचार करके रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 23 से अधिक आरोपितों पर केस दर्ज करके चार को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार करीब आठ से दस दिन पूर्व बच्चों के बीच किसी मामूली बात पर हुए विवाद को लोगों ने समझाइश से रफा-दफा कर दिया था लेकिन मंगलवार रात अचानक दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। झड़प इतनी भीषण थी कि महिलाओं व बच्चों ने भी एक-दूसरे पर हमला किया। करीब आठ लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद घायलों के स्वजन व मिलने-जुलने वालों की अस्पताल में भीड़ लग गई और वहां भी कुछ लोगों के बीच बोलचाल की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी विक्रांत झांझोट व अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहले पक्ष के फरियादी सोहेल खान निवासी वार्ड क्रमांक-10 मौलाना आजाद मार्ग सोनकच्छ की रिपोर्ट पर आरोपी आरोपित बंटी, एश खान, आमिर खान, पप्पू खान, राजू खान, अल्फेज खान, सोहेल खान सभी निवासी देवास तथा हाफिज, सादिक, तौसीफ, फिरोज, अयान और अन्य 4-5 महिलाए सभी निवासी मौलाना आजाद मार्ग सोनकच्छ के विरुद्ध आठ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =

Back to top button