hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी 

दो उप पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर जारी आदेश में उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) और सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह विभाग के आदेश अनुसार सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रूप से अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

आदेश के अनुसार, उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) सविता सिंह परिहार को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से विशेष शाखा भिलाई भेजा है। अर्नोल्ड संतरी बड़ा, जो वर्तमान में जशपुर से संबद्ध होकर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ थे, उन्हें विशेष शाखा बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 7 =

Back to top button