hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

प्रदेश में सावन से पहले वर्षा की झड़ी, कई जिलों में भारी बारिश, अगले 5 दिन के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

सीहोर में 5 इंच तो सिवनी में रिकॉर्ड 4.5 इंच से अधिक बरसे बादल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन से रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है। बुधवार को भोपाल समेत पूरे प्रदेश में कहीं रिमझिम तो कहीं जोरदार वर्षा हुई। दरअसल, मानसूनी द्रोणिका गुना और दमोह के पास से होकर गुजर रही है, वहीं उत्तर-मध्य हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। इन दो मजबूत मौसम प्रणालियों के कारण पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन वर्षा का यह सिलसिला जारी रहेगा।

लगातार हो रही वर्षा और बादलों के जमावड़े के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। इसके साथ ही रात का तापमान भी सामान्य या उससे कम बना हुआ है।

बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक 133 मिलीमीटर यानी लगभग पांच इंच से ज्यादा वर्षा सीहोर जिले के अहमदपुर में हुई। सिवनी में यह 119 मिलीमीटर (करीब साढ़े चार इंच से अधिक), राजगढ़ में 39 मिलीमीटर, सीधी में 29 मिलीमीटर और दमोह में 26 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

सिंगरौली के देवसर जनपद की ग्राम पंचायत बेलगांव में तेज वर्षा के कारण करीब 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो चेकडैम बह गए। 2026 में हाड़ाहिया नाला पर करीब 15-15 लाख रुपये की लागत से यह चेकडैम बनाए गए थे। ग्रामीणों ने गुणवत्ताविहीन निर्माण का आरोप लगाया है। कलेक्टर गौरव बैनल को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =

Back to top button