hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के तेलीबांधा में आधी रात को लगी भीषण आग 

आग में ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें खाक, 5 घंटे बाद भी काबू पाने में जुटी दमकल टीम

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा चौक स्थित दुकानों में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आधी रात करीब 1 बजे सुंदरानी हार्डवेयर में अचानक आग लगी, जिसने पास ही स्थित ऑक्टोपस बार समेत करीब 4 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही दुकानों के सामने करीब 6 से ज्यादा दुपहिया वाहन भी जलकर स्वाहा हो गए। बताया जा रहा है कि बार की ऊपरी मंजिल में कई लोग फंसे हुए थे, जो आग लगने के बाद दो से तीन छतों से कूदकर बाहर निकले। इतना ही नहीं दुकानों के साइड वाले घर में कुछ लोग सो रहे थे। उनको उठाकर बाहर निकाला गया, जिससे उनकी जान बच गई।

आग लगने की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस समेत SDRF की टीमें पहुंची। जबतक फायर ब्रिगेड़ के वाहन मौके पर पहुंचते, तबतक सुंदरानी हार्डवेयर में पेंट समेत कई ज्वलनशील सामान रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप लेकर आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

सुंदरानी हार्डवेयर में पेंट, थिन्रर समेत ज्वलनशील सामान जलने से पानी से करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाने के बाद उरला, खमतराई और धरसींवा इलाकों में स्थित बजरंग पावर समेत कई निजी पॉवर प्लांटों की निजी दमकल वाहनों को मौके पर बुलवाया गया। हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है, लेकिन आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं। फिलहाल आग से कितने का नुकसान हुआ है, वो आंकलन के बाद ही खुलासा हो सकेगा। लेकिन सभी दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर स्वाहा हो गया। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू पाने से लिए दमकलकर्मी जुझते नजर आए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 14 =

Back to top button