hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने एनालॉग पनीर पर लगा दी रोक  

यह दूध के बजाय पाम ऑयल-मिल्क पाउडर से बनता है

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में सेहत से खिलवाड़ करने वाले एनालॉग पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज के बाद से पूरे राज्य में एनालॉग पनीर की बिक्री बंद रहेगी। सरकार इसके लिए जल्द ही आधिकारिक आदेश भी जारी करने जा रही है। रायपुर और आसपास के इलाकों में पिछले एक साल से मिल रही शिकायतों और खाद्य विभाग के छापों के बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।

राजधानी रायपुर में नकली और मिलावटी पनीर के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिली हैं। जुलाई 2025 में बीरगांव स्थित ‘काशी एग्रो फूड्स’ फैक्ट्री से करीब 2,500 किलो संदिग्ध/एनालॉग पनीर जब्त किया गया था। फैक्ट्री को सील भी कर दिया गया था।वहीं, हाल ही में खाद्य विभाग ने रायपुर की एक अन्य पनीर फैक्ट्री से करीब 1,700 किलो पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। कुल मिलाकर पिछले एक साल के भीतर केवल रायपुर से ही लगभग 4,200 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर कार्रवाई की जा चुकी है।

एनालॉग पनीर असली डेयरी दूध के बजाय वनस्पति तेल, स्किम्ड मिल्क पाउडर और स्टार्च मिलाकर तैयार किया जाता है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रतिबंध लागू होते ही पूरे प्रदेश में खाद्य विभाग की टीमें एक्टिव रहेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =

Back to top button