hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेलवे अपने 2430 रूट नेटवर्क पर अत्याधुनिक ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली लागू करेगी 

बिलासपुर–चांपा खंड में फील्ड परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो चुकी 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | बिलासपुर–रायगढ़ रेलखंड पर कवच की कमीशनिंग का कार्य जारी है, जबकि बिलासपुर–चांपा खंड में फील्ड परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। वहीं नागपुर मंडल के नागपुर–दुर्ग रेलखंड पर एसआईएस-4 कमीशनिंग के लिए साइट परीक्षण और लोको ट्रायल किए जा रहे हैं।इसी क्रम में 23 जुलाई को नागपुर मंडल के कलमना–सालवा (25 किलोमीटर) रेलखंड पर ब्रेकिंग मोड ऑन के साथ एसआईएल-4 स्तर का कवच ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षण में सिग्नल रिस्पॉन्स, स्वचालित ब्रेकिंग, गति नियंत्रण तथा आपातकालीन (एसओएस) प्रणाली की कार्यक्षमता का सफल परीक्षण किया गया।

रायपुर मंडल के दुर्ग–मांढर रेलखंड पर भी कवच परियोजना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। भारतीय रेल की यह स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली ट्रेन संचालन को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चरणबद्ध तरीके से कवच का विस्तार पूरा होने के बाद रेल परिचालन की सुरक्षा और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − seventeen =

Back to top button