hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़

पग फेरे के बहाने नवविवाहिता नकदी, जेवर लेकर हुई फरार 

दूल्हे पक्ष ने पुलिस से लगाई गुहार, धामनोद का है मामला

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि धामनोद। क्षेत्र में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद पग फेरे के लिए मध्य प्रदेश आई नवविवाहिता धामनोद में मौका पाकर नकदी और जेवरात से भरा बैग लेकर लापता हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के ब्यावर जिले के बिराटिया खुर्द निवासी भगवानलाल पुत्र लक्ष्मण का विवाह कुछ दिन पूर्व सनावद में बिचौलियों के माध्यम से बड़वानी जिले की एक युवती से कराया गया था।

बताया गया कि विवाह के लिए दोनों पक्षों के बीच तय राशि का लेन-देन भी हुआ था। विवाह के बाद नवविवाहिता करीब छह दिन तक अपने पति के साथ राजस्थान में रही। इसके बाद दोनों पग फेरे के लिए मध्य प्रदेश आए। स्वजन के अनुसार धामनोद में यात्रा के दौरान नवविवाहिता ने शौचालय जाने और नाश्ता करने की बात कही। इसी दौरान वह नकदी और जेवरात से भरा बैग लेकर वहां से चली गई। काफी देर तक इंतजार करने और आसपास तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके रिश्तेदारों की पहचान बड़वाह क्षेत्र के हमीर सिंह और राजू नामक व्यक्ति से हुई थी।

उसी ने युवती से विवाह कराने की बात कही और विवाह की पूरी प्रक्रिया कराई। घटना के बाद स्वजन लगातार हमीर सिंह से संपर्क करते रहे, लेकिन पहले टालमटोल की गई और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।पीड़ित पक्ष का दावा है कि हमीर सिंह के विरुद्ध बागली सहित अन्य क्षेत्रों में भी शादी के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायतें की गई हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। धामनोद थाना प्रभारी संतोष यादव ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच जारी है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =

Back to top button