विदेश
Trending
गिनी में कचरे का पहाड़ धंसा; हादसे में 30 लोगों की मौत, 6 लोग घायल
भारी बारिश के बाद बचाव अभियान जारी

गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के शहर के सबसे बड़े लैंडफिल में कचरे का पहाड़ धंस गया। हादसे में 30 लोगों की मौत हुई है।
लैंडफिल ऐसी जगह होती है, जहां शहर का कचरा इकट्ठा यानी डंप किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2 बजे शुरू हुई भारी बारिश के बाद कचरे के ऊपर से पानी बहा। इससे लैंडस्लाइड हुई और पास की झोपड़ियां मलबे में दब गईं।
हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई घर तबाह हो गए। मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी है।





