hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

विदेश
Trending

एलन मस्क की पूर्व प्रेमिका के आरोप से मचा बवाल, मुंह बंद रखने के लिए मस्क ने उन्हें 1.5 करोड़ डॉलर ऑफर किया

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क को कौन नहीं जानता है। कभी स्पेस X और स्टारलिंक को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर।

एलन मस्क इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एलन मस्क की पूर्व पार्टनर एश्ले सेंट क्लेयर ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि मस्क ने उनसे 10 बच्चे पैदा करने की बात कही थी और बच्चे के जन्म के करीब दो महीने बाद उन्हें रिश्ते पर हमेशा चुप रहने की शर्तों वाला NDA (Non-Disclosure Agreement) भेजा गया। बता दें कि NDA एक गोपनीयता समझौता है, एक ऐसा कानूनी करार जिसके तहत किसी व्यक्ति को निजी जानकारी या बातचीत सार्वजनिक करने से रोका जा सकता है।

मस्क ने उन्हें 1.5 करोड़ डॉलर ऑफर किया
एंजेल का दावा है कि इस समझौते के बदले मस्क ने उन्हें 1.5 करोड़ डॉलर एकमुश्त और 21 साल तक हर महीने 1 लाख डॉलर देने का प्रस्ताव रखा था। इसकी कुल रकम करीब 4.02 करोड़ डॉलर यानी 40 मिलियन डॉलर हो जाती है। हालांकि, मस्क ने X पर पोस्ट करके इस तरह का कोई ऑफर दिए जाने से इनकार किया है और एंजेल के दावे को झूठा बताया है।

मस्क से एंजेल की मुलाकात कैसे हुई?
2023 में एंजेल The Babylon Bee नाम की कंजर्वेटिव न्यूज वेबसाइट से जुड़ी थीं और वो सोशल मीडिया पर MAGA (Make America Great Again) और दक्षिणपंथी विचारों से जुड़े मुद्दों पर पोस्ट करती थीं। इस दौरान मस्क ने उन्हें X पर फॉलो किया और पर्सनल मैसेज भेजना शुरू किया।
जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. बाद में मस्क ने उन्हें रोड आइलैंड के प्रोविडेंस आने के लिए कहा. वह एक घंटे के अंदर मस्क के विमान से वहां पहुंच गई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + five =

Check Also
Close