आरोपित ने अश्लील वीडियो बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल
वीडियो डिलीट करने के बहाने युवती को बुलाया था

ग्वालियर। भारतीय सेना के अग्निवीर विकास बघेल निवासी चीनौर ने सिरोल इलाके में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में रिकार्ड कर ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक संबंध बनाये। फिर मोबाइल से वीडियो डीलिट करने के बहाने युवती को मिलने बुलाया। इस दौरान फिर संबंध बनाने का दबाव डाला, जब पीड़िता झगड़ने लगी तो उसकी मारपीट की और जहरीला पदार्थ खिला दिया।
युवती का अस्पताल में इलाज चला, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में सिरोल थाना पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर आरोपित को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सेना की अमृतसर स्थित यूनिट में पदस्थ है। उसे वहीं से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मृत्युकालिक कथन रिकार्ड किए। उसमें उसने कहा कि वह तीन साल से प्रताड़ना झेल रही थी। न तो विकास उससे शादी कर रहा था, न ही छोड़ रहा था। वह जब मिलने से मना करती तो मारपीट करता था। दो बार गर्भपात भी कराया। सात अगस्त को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। अग्निवीर ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसे जबरन जहलीदा पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मोबाइल से वीडियो डीलिट करने के बहाने बुलाया था। आरोपित पर दुष्कर्म, हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।





