hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शास. शारदा कन्या उमावि पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया

उन्होंने विद्यालय की खगोलीय प्रयोगशाला और स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर प्रवास के दौरान बड़ा गणपति चौराहा स्थित शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यालय की खगोलीय प्रयोगशाला और स्मार्ट क्लास का अवलोकन कर छात्राओं की जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच की सराहना की। संवाद के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूछा, आपकी तरह योग्य कैसे बन सकते हैं? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वे खुद को किसी एक विषय तक सीमित न रखें, बल्कि हर क्षेत्र का ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करें और नियमित अध्ययन को अपनी आदत बनाएं। बड़े लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त होती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से भेजी गई मिठाई भी वितरित की। दरअसल, राष्ट्रपति के इंदौर आगमन पर एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के दौरान राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री को मलाई-मिश्री बर्फी और ड्राईफ्रूट लड्डू के पैकेट भेंट किए थे। मुख्यमंत्री इन पैकेटों को अपने साथ विद्यालय लेकर पहुंचे और छात्राओं के बीच वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − twelve =

Back to top button