hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी; किया सवाल ‘पब्लिक के सामने कैसे बोलें?’ तो महिला शिक्षक बोलीं- बस कॉन्फिडेंस चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस पर उन 48 शिक्षकों से बातचीत की, जिन्हें आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। पीएम मोदी ने एक टीचर से अपनी पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए कोई सुझाव मांगा।

पीएम मोदी ने पूछा, “अगर मैं आपका छात्र होता और एक कुशल वक्ता बनना चाहता, तो आप मुझे क्या सुझाव देतीं? मुझे क्या करना चाहिए।” इस पर शिक्षिका ने जवाब देते हुए कहा, “आपके अंदर एक तो कॉन्फिडेंस होना चाहिए। पहले तो बहुत सारी प्रैक्टिस होगी। आपकी आभा देखकर मैं खुद भी थोड़ी घबरा गई थी।”

स्क्रीन टाइम अब एक तरह की लत बन गया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने स्क्रीन टाइम का भी जिक्र किया है। प्रधानमंत्री ने एक शिक्षक से बातचीत के दौरान कहा, “स्क्रीन टाइम अब एक तरह की लत बन गया है। मेरे मन में एक विचार आता है, अगर कोई बच्चा खेलों में गहरी रुचि लेने लगे और खेलों से मेरा मतलब वीडियो गेम नहीं, बल्कि मैदान पर वास्तविक खेल है, तो वह धीरे-धीरे इस लत से मुक्त हो सकता है। इस संदर्भ में, हम बच्चों को जितनी अधिक रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करेंगे, हमें उतना ही अधिक ऐसे कार्यक्रम तैयार करने की आदत डालनी चाहिए जो इसे बढ़ावा दें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Back to top button