hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश
Trending

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से छह लाख की ठगी, श्रम विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया

जांच कराने पर नियुक्ति पत्र फर्जी निकला

भोपाल में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर अवधपुरी निवासी युवक से छह लाख रुपये लेने और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने श्रम विभाग में विशेष भर्ती अभियान के तहत उच्च श्रेणी लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने का दावा किया था, लेकिन तय तारीख पर नौकरी नहीं मिली!

जांच कराने पर नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। शिकायत की जांच के बाद अवधपुरी पुलिस ने आरोपित अखिलेश नापित के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, रचना विहार, अवधपुरी निवासी संतोष कुमार यादव की पहचान जनवरी 2025 में परिचित विनोद आहिरे के माध्यम से अखिलेश नापित से हुई थी। अखिलेश ने संतोष को बताया कि श्रम विभाग में विशेष भर्ती अभियान के तहत उच्च श्रेणी लिपिक के पांच पद हैं और वह उसकी नौकरी लगवा सकता है।
इसके बदले उसने छह लाख रुपए मांगे। आरोपित ने संतोष को शुभम भविष्कार नामक व्यक्ति का कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं के संयुक्त संचालक पद से संबंधित नियुक्ति पत्र दिखाकर भरोसा दिलाया कि इसी तरह उसका भी नियुक्ति पत्र जारी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 6 =

Back to top button