LPG बुकिंग को लेकर बदला नियम: अब 45 दिन का झंझट खत्म, 25 दिन में मिल सकेगा दूसरा सिलिंडर

केंद्र सरकार ने देशभर के रसोई गैस उपभोक्ताओं के हक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नए निर्देश के अनुसार, अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिक एक सिलिंडर लेने के बाद अगले सिलिंडर की बुकिंग 25 दिन के अंतराल में कर सकेंगे। सरकार ने दोनों क्षेत्रों के बीच की समय-सीमा के अंतर को पूरी तरह खत्म कर दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को इस नए फैसले की आधिकारिक पुष्टि की।
जानिए क्या है नया बुकिंग नियम?
सरकार के इस नए कदम के बाद, अब प्रत्येक घरेलू एलपीजी उपभोक्ता को रिफिल की बुकिंग कराने के लिए केवल 25 दिन का इंतजार करना होगा। इससे पहले 25 दिनों का यह नियम केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित था, जबकि ग्रामीण इलाकों के लिए दो सिलिंडरों के बीच 45 दिनों की अनिवार्य समय-सीमा लागू थी। सरकार के इस कदम से देश के सभी क्षेत्रों के लिए समान व्यवस्था लागू हो गई है।





