hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

खेल

भारत की श्रीलंका पर जीत के साथ बना रिकॉर्ड; शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाज़ी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 30 रनों से हरा दिया.

तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सिरीज़ में 4-0 की लीड ले ली.

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 191 रन ही बना सकी.

भारत की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतक लगाए और रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की.

शेफाली वर्मा ने 79 और स्मृति मंधाना ने 80 रनों की पारी खेली. दोनों ने मिलकर 162 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की.

यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

यह इस सिरीज़ में शेफाली वर्मा का लगातार तीसरा अर्धशतक भी रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =

Check Also
Close