hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

खेलताजा खबरें
Trending

न्यूजीलैंड ने जीत के साथ भारत में रचा इतिहास: 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आई

न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। कीवियों ने बुधवार को 285 रन का टारगेट 47.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। यह न्यूजीलैंड भारत में सबसे बड़ा रन चेज है। डेरिल मिचेल ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 117 बॉल पर नाबाद 131 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा, विल यंग ने 87 रन बनाए।

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट 284 रन बनाए। केएल राहुल ने 92 बॉल पर नाबाद 112 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का 8वां शतक लगाया। कप्तान शुभमन गिल ने 56, रोहित शर्मा ने 24 और विराट कोहली ने 23 रन बनाए। न्यूजीलैंड से क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट झटके।

न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए शतकीय पारी के बाद केएल राहुल के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वे दुनिया के इकलौते बैटर हैं, जिसने नंबर-1 से नंबर-6 तक हर बैटिंग पोजिशन पर शतक लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + fifteen =

Check Also
Close