hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंविदेश
Trending

अमेरिका में वैज्ञानिकों के लापता होने पर ट्रम्प बोले- मामला गंभीर, जांच का आदेश दिया

अमेरिका में संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिकों के लापता या मृत होने की रिपोर्ट को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने गुरुवार को इस मामले को ‘गंभीर’ बताया और जांच के आदेश दिए।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर बैठक की है और जल्द ही इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ बेहद महत्वपूर्ण लोग इससे जुड़े हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 के बाद से कम से कम 10 वैज्ञानिक या सरकारी कर्मचारी, जो एडवांस डिफेंस और एयरोस्पेस रिसर्च में काम कर रहे थे, लापता हो गए हैं या उनकी मौत हो गई है।

इन मामलों में लॉस एलामोस नेशनल लैबोरेटरी, नासा की जेट प्रोपल्शन लैब और MIT के प्लाज्मा साइंस एंड फ्यूजन सेंटर से जुड़े लोगों का जिक्र किया गया है। कुछ लोग बिना निजी सामान लिए घर से गायब हुए, जबकि कुछ की मौत संदिग्ध हालात में हुई है।

सुरक्षा विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि संवेदनशील रिसर्च से जुड़े लोग निशाने पर हो सकते हैं, हालांकि अभी तक किसी ठोस कारण या पैटर्न की पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + seven =

Check Also
Close
Back to top button