hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश
Trending

अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकरों पर किया हमला, IRGC के मिसाइल हमलों के बाद बढ़ा तनाव

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से जंग छिड़ गई है। अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकरों पर हमला कर दिया। अमेरिकी अधिकारियों ने सीएनएन को जानकारी देते हए बताया कि ये टैंकर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े थे। यह जवाबी हमला अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत पर मिसाइल हमले के बाद किया गया है।

IRGC ने पिछले दो दिनों में दो बार एक अमेरिकी नौसैनिक युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं थी। हालांकि, दोनों हमलों को अमेरिकी जहाज ने सफलतापूर्वक चकमा दे दिया था।

अमेरिकी सेना का कहना है कि इस दौरान किसी भी अमेरिकी सैन्यकर्मी को चोट नहीं आई और युद्धपोत ने क्षेत्र में अपना अभियान जारी रखा।
होर्मुज के आसपास बढ़ा दबाव
इन हमलों के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका होर्मुज के आसपास सैन्य और आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है। अमेरिकी बल व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा कर रहे हैं और ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकाबंदी लगाए हुए हैं।

जंग की तरफ बढ़े दोनों देश
अमेरिका ने जवाब देते हुए बताया कि अमेरिकी हमले पिछले दो दिनों में युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने के ईरानी प्रयासों के जवाब में किए गए थे। ये ताजा जवाबी हमले ऐसे समय में हुए हैं जब वाशिंगटन और तेहरान छह महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के दौरान एक बार फिर लड़ाई की ओर बढ़ रहे हैं।
ईरान ने जवाबी की धमकी देते गहुए कहा कि वह बंदरगाह के आसपास अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाएगा। अमेरिकी हमले में हमारे दो जहाज प्रभावित हुए हैं। इनमें से एक Jask के पास और दूसरा खार्ग द्वीप के नजदीक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 6 =

Back to top button