Android 15 के साथ कंपनी फाइंड माय डिवाइस को खत्म कर देगी। इसकी जगह ब्लूटूथ ट्रैकिंग सिस्टम लॉन्च करेगी, अब फोन बंद होने के बाद भी हो सकेगा ट्रैक

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि रिपोर्ट के मुताबिक Android 15 को एप्स आर्काइव फीचर के साथ पेश किया जाएगा यानी आप उन एप्स को आर्काइव में सेव कर सकेंगे। ऐसे में आपको एप्स को डिलीट भी नहीं करना पड़ेगा और फोन में स्पेस भी बची रहेगी, हालांकि इसके साथ एक शर्त भी है और वह यह कि सिर्फ गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किए गए एप्स ही आर्काइव किए जा सकेंगे। किसी थर्ड पार्टी स्टोर से डाउनलोड किए गए एप्स आर्काइव फीचर को सपोर्ट नहीं करेंगे। Android 15 को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसे अब तक के सबसे जरूरी फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल एंड्रॉयड फोन को फाइंड माय डिवाइस की मदद से सर्च किया जाता है लेकिन इसके लिए फोन का ऑन होना जरूरी है। Android 15 के साथ कंपनी फाइंड माय डिवाइस को खत्म कर देगी। इसकी जगह ब्लूटूथ ट्रैकिंग सिस्टम ले लेगा। Android 15 के साथ हार्डवेयर में भी कुछ बदलाव करने होंगे जिसके बाद फोन स्विच ऑफ होने के बाद भी फोन का ब्लूटूथ कंट्रोल काम करेगा और इसी की मदद से फोन को ट्रैक किया जा सकेगा। इसका सपोर्ट सबसे पहले पिक्सल फोन के लिए मिलेगा।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here