बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का कत्ल, मुफ्त बाल न काटने पर हुआ विवाद; नशेड़ी ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदा

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। हाल ही में दो अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आए हिंसक मामलों ने अल्पसंख्यकों की जान-माल की हिफाजत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। पहली सनसनीखेज वारदात मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला से सामने आई है, जहां पेशे से नाई रबेंद्र ऋषि की धारदार हथियार से हमला कर जान ले ली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सद्दाम नामक युवक अक्सर रबेंद्र के सैलून पर मुफ्त में बाल कटवाने आता था और नशे की लत पूरी करने के लिए उनसे लगातार अवैध वसूली का दबाव बनाता था। मंगलवार शाम रबेंद्र द्वारा मुफ्त काम करने से इनकार करने पर आरोपी आपा खो बैठा और उसने नुकीले हथियार से उन पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए रबेंद्र भागते हुए पास की एक दुकान और फिर एक मकान के अहाते में पहुंचे, मगर हमलावर ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया और लगातार कई प्रहार किए।





