hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश
Trending

भारतीय झंडे वाले कारोबारी जहाज पर हमला:विस्फोटकों से लदी सुसाइड बोट टकराई

उसमें सवार सभी 13 भारतीय सुरक्षित

यमन तट के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले कारोबारी जहाज पर हमला हुआ है। यह हमला ईरान से जुड़े हूती विद्रोहियों ने किया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, विस्फोटकों से लदी एक सुसाइड बोट जहाज से टकरा गई। इसके बाद जहाज डूब गया। हालांकि, उसमें सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने जहाज ‘एमएसवी फैजे नूर-ए-औलिया’ पर हुए हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और क्रू की सुरक्षा के लिए यमन के अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है।

1. अमेरिका-ईरान वार्ता की तारीख और जगह अब तक तय नहीं: अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित बातचीत को लेकर अभी तक तारीख और स्थान तय नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान और कतर संभावित मेजबान देशों के तौर पर चर्चा में हैं और दोनों देश मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं।

2. ईरान की नई रणनीति- जंग नहीं, अमेरिका पर दबाव बढ़ाना: रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान अब सीधी सैन्य जीत के बजाय समुद्री व्यापार, तेल आपूर्ति और अहम शिपिंग रूट्स पर दबाव बनाकर अमेरिका और उसके सहयोगियों की लागत बढ़ाने की रणनीति अपना रहा है।

3. ईरान का दावा- होर्मुज के ऊपर उड़ रहा रीपर ड्रोन मार गिराया: IRGC ने दावा किया कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर उड़ रहे MQ-9 रीपर ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि ड्रोन किस देश का था।

4. अमेरिका ईरान पर दबाव बढ़ाने के नए विकल्प तलाश रहा: CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने सैन्य विश्लेषकों से ईरान पर दबाव बढ़ाने और उसे सजा देने के लिए नए सुझाव मांगे हैं। अधिकारियों ने इसे असामान्य कदम बताया है।

5. हूती धमकी के बाद 6 सऊदी सुपरटैंकरों ने रास्ता बदला: यमन के हूती विद्रोहियों की धमकी के बाद छह सऊदी सुपरटैंकरों ने लाल सागर और बाब-अल-मंदेब के बजाय अफ्रीका के दक्षिणी हिस्से से लंबा समुद्री रास्ता अपनाया। इससे क्षेत्र में शिपिंग सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =

Back to top button