hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

ताजा खबरेंबिज़नेस
Trending

चांदी ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड;4 दिन में कीमत ₹40 हजार बढ़ी; सोना भी चमका

चांदी के दाम में आज 16 जनवरी को लगातार चौथे दिन तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत 5,208 रुपए बढ़कर 2,82,720 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इससे पहले 14 जनवरी को चांदी की कीमत 2,77,512 रुपए थी।

चार दिन में चांदी 40 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। वहीं, सोने के दाम में तीन दिन की तेजी के बाद आज गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 298 रुपए गिरकर 1,41,717 रुपए पर ओपन हुआ था। 14 जनवरी को इसने 1,42,015 रुपए पर ऑल टाइम हाई बनाया था।

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

• पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।

• चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।

गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण

• डॉलर कमजोर – अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।

• जियोपॉलिटिकल – रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।

• रिजर्व बैंक – चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 2 =

Check Also
Close