hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

चलती स्कूल बस पर अचानक गिरा पेड़:एक बच्चे की मौत, 10 घायल

मुंबई के चेंबूर इलाके में सोमवार दोपहर प्राइवेट स्कूल बस पर एक विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कूल की छुट्टी के बाद प्राइवेट बस रोज की तरह बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। तभी रोड नंबर 11 पर सड़क किनारे लगे पेड़ की बड़ी डालियां बस की छत पर आ गिरीं, जिससे बस का अगला और बीच का हिस्सा बुरी तरह दब गया।

पेड़ गिरते ही बस के अंदर मौजूद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बस के पास पहुंचे। स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला। मशीनों और कटर की मदद से पेड़ को काटा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 14 =

Back to top button