hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

CJP के फाउंडर ने प्रधानमंत्री को लिखा लेटर:सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के लिए ₹1 करोड़ की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी से सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है।

दीपके ने शुक्रवार को पीएम को लिखे लेटर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने लिखा कि देश का माहौल युवाओं के जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों और अभिभावकों में निराशा और बढ़ सकती है। CJP कल यानी 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है।

यह इस महीने जंतर-मंतर पर CJP का दूसरा बड़ा प्रदर्शन होगा। इससे पहले CJP ने 6 जून को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था।

देश भर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसी मामले में हाल ही में सोशल मीडिया से शुरू हुआ संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) देश के अलग-अलग राज्यों में प्रधान के इस्तीफे के लिए मांग कर रहा है।

06 जून 2026, नई दिल्ली- प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया।

11 जून 2026, पुणे- सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।

13 जून 2026, अमृतसर- पंजाब के अमृतसर में प्रदर्शन हुआ।

14 जून 2026, हैदराबाद और बेंगलुरु- दक्षिण भारत में एक ही दिन दो बड़े प्रदर्शन हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 5 =

Back to top button