hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

ताजा खबरेंदेश
Trending

देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश; एमपी-राजस्थान के 15 से ज्यादा शहरों में बाढ़ जैसे हालात, बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं

देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के 15 से ज्यादा शहरों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। एमपी के भोपाल, रायसेन, उज्जैन, देवास सहित कई शहरों में रविवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है।

राजस्थान के जयपुर स्थित कानोता और झालावाड़ का कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रविवार रात सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। बाड़मेर में भी सड़कें लबालब हो गईं। रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, हॉस्पिटल रोड समेत प्रमुख इलाकों में 2 से 4 फीट तक पानी भर गया। कई जगह दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया।

यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। फर्रुखाबाद-बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। कई सड़कें डूब गई हैं। 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लोग सड़कों पर टेंट लगाकर रह रहे हैं। काशी में सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =

Check Also
Close