hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

अंबाह में टोस्ट के पैकेट से मरी छिपकली निकलने से मां-बेटी घबराई 

मां-बेटी दोनों डर गईं और तुरंत अस्पताल पहुंची

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, अंबाह, मुरैना। अंबाह की खजूरी रोड गली नंबर तीन में मंगलवार की शाम को मां-बंटी ने पैकिंग के टोस्ट खाए, इसी बीच पैकेट के बीच से मरी हुई छिपकली निकली। घबराई मां बेटी एहतियातन अंबाह अस्पताल में पहुंच गई। दोनों से सात से आठ बिस्किट खा लिए थे। जानकारी के मुताबिक खजूरी रोड गली नंबर तीन निवासी रंजना भदौरिया के ससुर का निधन हो गया, जिसकी वजह से घर में खाना नहीं बना था। रंजना की बेटी अदिति उम्र 13 साल खाने के लिए पास की दुकान से ही टोस्ट का पैकेट ले आई। इस पर चाय के साथ दोनों ने इस टोस्ट को खाया। पैकेट से दोनों ने सात से आठ टोस्ट खा लिए, इसी बीच उसमें एक मरी हुई छिपकली निकल आई।

इससे रंजना और अदिति घबरा गईं और सीधे अस्पताल पहुंच गई। जिस पर डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में लिया है। इस संबंध में दुकानदार से पूछा तो उसने बताया कि उसके यहां तो पैक ही सामान आता है। टोस्ट डिस्ट्रिब्यूटर से बात की तो उसने कल आने की कह दिया। मां-बेटी को लगा कि पैकेट में मरी छिपकली का जहर कहीं टोस्ट के जरिए उनके शरीर में ना चला गया है। इसलिए वो दोनों डर गईं थी और तुरंत अस्पताल पहुंची। छिपकली को देख उनका जी मचलाने लगा था। कहीं ज्यादा बड़ी समस्या ना हो जाए, उन्हें इसका डर सताने लगा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें दवाईयां दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 4 =

Back to top button