hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
बिज़नेस
Trending

दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी मस्क की स्पेसएक्स: माइक्रोसॉफ्ट-अमेजन को पीछे छोड़ा

इलॉन मस्क की स्पेस और AI कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में मंगलवार को 14% से ज्यादा का उछाल आया, जिससे कंपनी का मार्केट कैप $2.85 ट्रिलियन (करीब ₹240 लाख करोड़) के पार पहुंच गया।

इस तेजी के साथ स्पेसएक्स ने टेक कंपनी अमेजन को पीछे छोड़ दिया है और कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट से भी आगे निकल गई थी। स्पेसएक्स अब दुनिया की पांचवी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

यही नहीं सोमवार को स्पेसएक्स के शेयरों में 20% से ज्यादा का उछाल आया था। इससे इलॉन मस्क ने सिर्फ एक दिन में 164 अरब डॉलर यानी करीब 15.5 लाख करोड़ रुपए कमा लिए। यह वॉरेन बफे की पूरी लाइफ टाइम कमाई 148 अरब डॉलर यानी करीब 14 लाख करोड़ रुपए से 11% ज्यादा है। वॉल स्ट्रीट पर लिस्टिंग के कुछ ही दिन बाद निवेशक लगातार इस स्टॉक में खरीदारी कर रहे हैं।

मार्केट कैप 2.85 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

यह स्पेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी मंगलवार को $220 पर ट्रेड कर रही थी, जो एक दिन में 14.3% की बढ़त है। यह कीमत इसके $135 के आईपीओ (IPO) प्राइस से 62% से अधिक ऊपर है।

इस स्तर पर स्पेसएक्स की कुल वैल्यू करीब 2.85 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है, जिसने इसे दुनिया की पांच सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल कर दिया है। यह कंपनी नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में बढ़त दर्ज कराने वाली सबसे बड़ी योगदानकर्ता रही है।

अमेजन को पीछे छोड़ा, माइक्रोसॉफ्ट से भी आगे निकली

इस तेजी के साथ स्पेसएक्स ने अमेजन को पीछे छोड़ दिया है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 2.64 ट्रिलियन डॉलर है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट को भी पीछे छोड़ दिया था, जिसकी वैल्यू लगभग 2.92 ट्रिलियन डॉलर है, हालांकि बाद में स्पेसएक्स थोड़ा नीचे आ गई। वर्तमान में दुनिया की तीन सबसे बड़ी कंपनियां 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का मार्केट वैल्यूएशन रखती हैं।

ऑप्शंस ट्रेडिंग शुरू होने से निवेशकों का उत्साह बढ़ा

मंगलवार को स्पेसएक्स के शेयरों से जुड़े ऑप्शंस में ट्रेडिंग शुरू हो गई, जिससे निवेशकों में रुचि और बढ़ गई है। बाजार सहभागियों को अब इस नए लिस्टेड स्टॉक की दिशा पर दांव लगाने का एक नया जरिया मिल गया है।

स्पॉटगामा ऑप्शंस एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के फाउंडर ब्रेंट कोचुबा ने बताया कि मंगलवार से SPCX ऑप्शंस लॉन्च हो गए हैं, जो स्टैंडर्ड मंथली एक्सपायरी और $25 से $380 तक की स्ट्राइक प्राइस की सुविधा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कॉल ऑप्शंस की डिमांड भारी रहती है, तो डीलर्स को कम लिक्विडिटी वाली स्थिति में भी SPCX शेयर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अगले हफ्ते से इंडेक्स की मांग भी बढ़ सकती है, जबकि अधिक शेयर अगले 1-2 महीनों तक उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं है।

वैल्यूएशन पर उठे सवाल, एक्सपर्ट ने बताया सट्टेबाजी

इतनी भारी बढ़त के बावजूद बाजार के कुछ जानकारों ने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि क्या यह वैल्यूएशन पूरी तरह सही है। स्विसकोट बैंक की सीनियर मार्केट एनालिस्ट इपेक ओजकार्डेसकाया ने कहा, “हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि आज के समय में इस वैल्यूएशन का कोई मतलब नहीं बनता है। लोग स्पेसएक्स को इस उम्मीद में खरीद रहे हैं कि दूसरे लोग भी इसे खरीदेंगे और कीमत को और ऊपर ले जाएंगे- यह सिर्फ एक सट्टेबाजी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =

Back to top button