एक अजीबो-गरीब मामला, एक कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद उसे पुलिस में शिकायत करने से रोकने के लिए थाने के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भोपाल। बागसेवनिया इलाके में मंगलवार दोपहर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। एक कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद उसे पुलिस में शिकायत करने से रोकने के लिए थाने के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई। कार चालक को तत्काल जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बागसेवनिया थाने के एएसआइ सुभाष त्यागी ने बताया कि बुधनी का रहने वाला 40 वर्षीय विनोद तिवारी ट्रक के साज-सज्जा की दुकान चलाता था। वह मंगलवार को अपने बड़े भाई की कार लेकर भोपाल आया था। यहां नर्मदापुरम रोड पर बागसेवनिया तिराहे पर उसकी कार बागसेवनिया निवासी वरुण प्रताप सिंह परिहार की स्कूटी से पीछे से टकरा गई। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। इस पर वरुण प्रताप पुलिस में शिकायत करने जाने लगा तो विनोद उसे रोक रहा था कि वह उसकी स्कूटी को सुधरवा देगा। इस पर वरुण ने कहा कि तुम शराब पीकर कार चला रहे हो, स्कूटी की क्या मरम्मत करवाओगे। इसके बाद स्कूटी चालक उसकी शिकायत करने थाने के अंदर चला गया। उसके पीछे-पीछे विनोद भी थाने परिसर में चला गया। थाने के अंदर परिहार ने जैसे ही एफआइआर दर्ज कराई, वैसे ही विनोद थाने से बाहर आया। उसने कार में रखी जहर की पुड़िया निकाली और खा लिया। जब लोगों ने उसे देखा तो पुलिसकर्मियों को बताया। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे पहले जेपी अस्पताल भिजवाया, जहां उसे हमीदिया अस्पताल भेजा गया। एएसआइ सुभाष त्यागी ने बताया कि विनोद तिवारी को कुछ लोग पहचानते थे। उन्होंने नंबर दिया तो स्वजनों को घटना की जानकारी दी गई। स्वजनों का कहना है कि वह कुछ दिनों से वे तनाव में थे और शराब भी अधिक पीने लगे थे। पुलिस को कार से शराब की बोतल और जहर की पुड़िया भी बरामद हुई है।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here