एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर हाइवे के खातला फाटे के पास बुधवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक पुलिया से करीब चालीस फीट नीचे गिर जाने से एक युवक की तत्काल मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सनावद निवासी गणेश और सतीष के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर निंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए | थाना प्रभारी राहुल काम्बले ने बताया कि दोनों युवक सनावद से असीरगढ़ किला घूमने के लिए निकले थे। उनके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उनके स्वजन को सूचना भेजी गई है। उल्लेखनीय है कि इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। खराब सड़क, तेज रफ्तार वाहन और अंधे मोड़ इन हादसों का कारण बनते हैं |

- Advertisement -

Latest news

अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान; पुलिस, PAC और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में छूट मिलेगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण देने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

लेखिका अदिति जैन शैली ने अपना पहला उपन्यास ” From shadow to sunshine” जारी किया

19 वर्षीय अदिति जैन की अंधकार से प्रकाश तक की प्रेरक यात्रा ने साहित्य जगत में तहलका मचा दिया

डॉ. कलाम रत्न सम्मान के लिए संदीप का चयन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि राजस्थान | दौसा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक विषय लेखन साहित्यकार, महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य...

ग्राम बेलसरा में दो व्यक्ति तथा करही में एक व्यक्ति की मौत के मामले में सेक्टर सुपरवाईजर को कलेक्टर ने किया निलंबित

राष्ट्र आजकल/लालजी राय/उमरिया उमरिया l। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने आर पी सिंह सेक्टर सुपरवाईजर सेक्टर घुलघुली को मध्यप्रदेष...

सिविल हॉस्पिटल सिहोरा में उल्टी-दस्त की दवाएं खत्म !

बाहर से खरीद रहे मरीजों के परिजन , नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से लगातार आ रहे मरीज, जरनल वार्ड फुलराष्ट्र आज कल/रिज़वान...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here