hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़बिलासपुर

हल चलाने गए युवक पर गैती से हमला, इलाज के दौरान मौत

आपसी विवाद के बाद वारदात को दिया गया अंजा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक की गैती से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त गैती जब्त कर ली है। थाना लुण्ड्रा क्षेत्र के राईखुर्द निवासी तिलसाय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो जुलाई की सुबह करीब आठ बजे उसका तीसरे नंबर का भाई जीतू नागेश खेत में हल जुताई करने गया था। सुबह करीब 10:15 बजे सूचना मिली कि गांव के झकड़ी उर्फ बुधराम बरगाह ने गैती से हमला कर जीतू नागेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। स्वजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी में मृत्यु सूचना दर्ज कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए। भौतिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर झकड़ी उर्फ बुधराम बरगाह द्वारा हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। हिरासत में पूछताछ के दौरान 60 वर्षीय आरोपित ने आपसी विवाद के चलते गैती से हमला कर हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त गैती जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − three =

Back to top button