hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश
Trending

हमास के मनी एक्सचेंजर को इज़रायली सेना ने मार गिराया, आतंकी संगठन को कर रहा था विदेशी मुद्रा ट्रांसफर

इज़रायल (Israel) और आतंकी संगठन हमास (Hamas
) के बीच युद्ध जारी है। ऐसे में इज़रायली सेना गाज़ा (Gaza) और आसपास के इलाकों में लगातार हमले कर रही है। इज़रायली सेना अब तक बड़ी संख्या में हमास आतंकियों को मार चुकी है, लेकिन अभी भी बचे हुए आतंकियों और हमास नेटवर्क से जुड़े अहम लोगों के खात्मे के लिए इज़रायल की सैन्य कार्रवाई जारी है। इसी बीच अब इज़रायली सेना ने हमास के मनी नेटवर्क से जुड़े एक अहम व्यक्ति को मार गिराया है।

हमास के मनी एक्सचेंजर को इज़रायल ने मारा
इज़रायली सेना ने गाज़ा शहर में हमास के मनी एक्सचेंजर शादी अबू हसीरा (Shadi Abu Hasira) को मार गिराया है। इज़रायली सेना ने इस बारे में सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर जानकारी दी। हसीरा हमास की मिलिट्री विंग का एक अहम मनी एक्सचेंजर था। वह जेनेवा मनी एक्सचेंज नेटवर्क का चीफ था, जिसने हमास की मिलिट्री विंग को विदेशी मुद्रा में करोड़ों इज़रायली शेकेल ट्रांसफर किए थे।

इज़रायली सैनिकों और नागरिकों के खिलाफ हमलों को बढ़ाने में भूमिका
इज़रायली सेना ने जानकारी दी कि हसीरा एक आतंकी था, जिसने इज़रायली सैनिकों और नागरिकों पर हमलों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही उसने सीज़फायर का लगातार उल्लंघन करते हुए हमास की क्षमताओं को फिर से मज़बूत करने का काम किया। उससे इज़रायल को होने वाले खतरे को खत्म करने के लिए हसीरा को मार गिराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + six =

Back to top button