इंदौर सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे, तो कहीं-कहीं बारिश हो रही, आज न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि इंदौर। सोमवार रात को शहर में छाए बादलों के कारण रात के तापमान में इजाफा देखने को मिला। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह दृश्यता 5000 मीटर तक दर्ज की गई। सुबह उत्तर पूर्वी हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। बीते 24 घंटे में रात के तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिला। अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस सुबह 10 बजे दर्ज किया गया, जो बढ़कर 39 डिग्री तक जाने का अनुमान लगाया है। जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह 8.30 बजे तक आर्द्रता 45 प्रतिशत रही। सुबह से उमस की वजह से लोगों का पसीने से बुरा हाल होता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, वहीं शाम के समय शहर में हल्के बादल छाएंगे। गौरतलब है कि सोमवार को दिन में सूरज की तपिश ने शहरवासियों को परेशान किया। वहीं शाम को छाए हल्के बादल और शहर में हुई कुछ देर के लिए बारिश ने गर्मी से राहत दिलायी।भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी के मुताबिक, वर्तमान में बने पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती घेरे और बनी द्रोणिका के असर इंदौर सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे, तो कहीं-कहीं बारिश हो रही है। हालांकि मौसम विज्ञानी के मुताबिक, अगले दो से तीन दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। तापमान में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं शाम के समय इंदौर में बादल भी छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना भी है।

- Advertisement -

Latest news

अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान; पुलिस, PAC और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में छूट मिलेगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण देने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

स्वावलंबी भारत अभियान बैठक लटेरी में संपन्न

राष्ट्र आजकल बबलू शर्मा/लटेरी विदिशा जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में लंबे समय प्रचारक रहे वर्तमान में चार विभाग विदिशा...

बड़े ही धूमधाम से मनाई गई गुरुपूर्णिमा

राष्ट्र आजकल/पुण्य प्रताप सिंह/जिला ब्यूरो पन्ना : पन्ना जिले के पवई में पवई परिक्षेत्र एवं बिरासन, मुकेहा सहित सभी जगह के शिष्यों...

राष्ट्रपति भवन का दरबार हॉल अब कहा जाएगा गणतंत्र भवन, अशोक हॉल को भी मिला नया नाम

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के दो हॉल का नाम बदलने का ऐलान किया है। अब...

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में बांग्लादेश बॉर्डर के पास मिली सुरंग

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के एक घर में पुलिस को एक सुरंग मिली थी।...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here