विदेश
Trending
सिंधु जल पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने पाकिस्तान: पानी को हथियार न बनाया जाए
भारत: UNHRC का राजनीतिक इस्तेमाल न करे

जिनेवा से बड़ी खबर सामने आई है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद यानी UNHRC में पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु नदी और सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया है।
पाकिस्तान के प्रथम सचिव अदील मुमताज खोखर ने कहा कि साझा जल संसाधनों के साथ साझा जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। उन्होंने भारत पर सिंधु जल संधि को लेकर उठाए गए कदमों के जरिए “पानी को राजनीतिक दबाव और हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने” का आरोप लगाया।
भारत का रुख पाकिस्तान के आरोपों से अलग है। भारत ने पहले भी कहा है कि पाकिस्तान इस तरह के मुद्दों को मानवाधिकार परिषद में उठाकर मंच का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए कर रहा है। UNHRC की कार्यवाही में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को “false propaganda” बताया।





