hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
खेल
Trending

जल्द ही दिखेगा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में क्रिकेट का रोमांच: रणजी और WPL के बाद होंगे इंटरनेशनल मुकाबले

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जल्द ही क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। बाबा भोलेनाथ की नगरी वाराणसी के गंजारी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का कार्य तेजी से चल रहा है। अगले साल 2027 में यह जनवरी से लेकर मार्च तक महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबलों की मेजबानी करेगा।

बुधवार को हुई डब्ल्यूपीएल संचालन परिषद की बैठक में अगले सत्र के लिए वाराणसी के अलावा मुंबई के सीसीआई और वडोदरा को आयोजन स्थलों के रूप में चिन्हित किया गया है। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, स्टेडियम को पूरी तरह तैयार होने के बाद सबसे पहले अक्टूबर-नवंबर में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला कराया जा सकता है।

रणजी का मुकाबला होने के बाद इस स्टेडियम को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए तैयार किया जाएगा। आगामी सत्र में जनवरी से लेकर मार्च तक यहां मुकाबले खेले जाएंगे। रणजी मुकाबले का उद्देश्य पिच और मैदान को परखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 7 =

Back to top button