hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मध्यप्रदेश
Trending

जमीन विवाद के चलते महिला ने खुद को लगाई आग, वीडियो आया सामने

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में सोमवार रात जमीन विवाद के चलते एक 45 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला को आग की लपटों में घिरा देखकर आसपास मौजूद लोग उसे बचाने दौड़े। इस दौरान एक व्यक्ति भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला आग की लपटों से घिरी नजर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुम्हरिया गांव निवासी गुड्डी बाई (45) पत्नी किसना बंजारा का परिवार में ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार रात करीब 8 बजे जमीन को लेकर फिर से विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

महिला चीखते हुए जमीन पर लेट गई
महिला ने जैसे ही खुद को आग लगाई, उसके कपड़ों में आग फैल गई। आग की लपटों में घिरी महिला चीखने-चिल्लाने लगी और जमीन पर लेट गई। इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। एक व्यक्ति महिला को बचाने के दौरान खुद भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। एक अन्य व्यक्ति कपड़ा लेकर पहुंचा और महिला के कपड़ों में लगी आग बुझाई। हालांकि, तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी।

पुलिस वीडियो के आधार पर कर रही जांच
घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग महिला को ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात दोबारा विवाद होने के बाद महिला ने यह कदम उठाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस वीडियो के अधार पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − ten =

Check Also
Close